Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

PM मोदी आज 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 22, 2025 देश-दुनिया No Comments5 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में पुनर्विकसित किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम को 20 और 21 मई को जारी विज्ञप्ति में साझा किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की सचित्र सूचना अपलोड की है।

आज का दिन ऐतिहासिक

केंद्रीयमंत्री अश्विनी वैष्णव के एक्स पर की गई पोस्ट की प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, ”भारतीय रेल के बुनियादी ढांचे के लिए 22 मई एक ऐतिहासिक दिन है। अमृत स्टेशन सुविधादायक होने के साथ-साथ कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे और हमारी शानदार संस्कृति का वाहक बनेंगे।” पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में 103 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वह बीकानेर जाएंगे और सुबह करीब 11 बजे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे।

बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह लगभग 11:30 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वो पलाना में सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना में क्षेत्रीय वास्तुकला समाहित

पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री की देश में रेल अवसंरचना को निरंतर बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप इन 103 स्टेशनों को पुनर्विकसित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है। इन्हें क्षेत्रीय वास्तुकला को प्रतिबिंबित करने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। करणी माता मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सेवा करने वाला देशनोक रेलवे स्टेशन मंदिर वास्तुकला, मेहराब और स्तंभ विषयवस्तु से प्रेरित है। तेलंगाना में बेगमपेट रेलवे स्टेशन काकतीय साम्राज्य की वास्तुकला से प्रेरित है। बिहार में थावे स्टेशन में 52 शक्तिपीठों में से एक मां थावेवाली का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न भित्ति चित्र और कलाकृतियां शामिल हैं। मधुबनी पेंटिंग को भी दर्शाया गया है। गुजरात का डाकोर स्टेशन रणछोड़राय जी महाराज से प्रेरित है।

See also  रांची में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड ATS का छापा, सेना की नकली वर्दी बरामद

रेलवे नेटवर्क 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर अग्रसर

इसके अलावा देश भर में पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों में सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे, दिव्यांगजनों के लिए यात्री-केंद्रित सुविधाओं और यात्रा के अनुभव को बेहतर करने के लिए टिकाऊ प्रथाओं को एकीकृत किया गया है। भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किलोमीटर) की आधारशिला रखेंगे और सूरतगढ़-फलोदी (336 किलोमीटर); फुलेरा-डेगाना (109 किलोमीटर), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किलोमीटर), फलोदी-जैसलमेर (157 किलोमीटर) और समदड़ी-बाड़मेर (129 किलोमीटर) रेल लाइन विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

राजस्थान की सात सड़क परियोजनाओं को करेंगे देश को समर्पित

राजस्थान में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री तीन वाहन अंडरपास के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखेंगे। वो राजस्थान में 7 सड़क परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 4850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली यह सड़क परियोजनाएं माल और लोगों की सुगम आवाजाही की सुविधा प्रदान करेंगी। राजमार्ग भारत-पाकिस्तान सीमा तक फैले हुए हैं। यह सुरक्षा बलों के लिए आवाजाही में सुगमता को बढ़ाते हैं और देश की रक्षा अवसंरचना को मजबूत करते हैं।

blank

सौर परियोजनाओं पर सबसे अधिक जोर

पत्र एवं सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीकानेर और नावा, डीडवाना, कुचामन में सौर परियोजनाओं सहित बिजली परियोजनाओं और पार्ट बी पावरग्रिड सिरोही ट्रांसमिशन लिमिटेड और पार्ट ई पावरग्रिड मेवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड के विद्युत निकासी के लिए पारेषण प्रणालियों की आधारशिला रखेंगे। वो बीकानेर में सौर परियोजना, पावरग्रिड नीमच और बीकानेर परिसर से निकासी के लिए पारेषण प्रणाली, फतेहगढ़-II पावर स्टेशन में परिवर्तन क्षमता के विस्तार सहित बिजली परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जो स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करेंगे और कार्बन उत्सर्जन को कम करेंगे।

See also  नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, बीजापुर में विस्फाेटक के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार

कनेक्टिविटी और पानी की उपलब्धता बढ़ेगी

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए राजस्थान में राज्य सरकार की 25 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 3,240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 750 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 12 राज्य राजमार्गों के उन्नयन और रखरखाव के लिए परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है। इसमें अतिरिक्त 900 किलोमीटर नए राजमार्ग भी शामिल हैं।

नर्सिंग कालेजों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीकानेर और उदयपुर में बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वो राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, धौलपुर में नर्सिंग कॉलेजों का भी उद्घाटन करेंगे। यह नर्सिंग कालेज राजस्थान में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री झुंझुनूं जिले में ग्रामीण जलापूर्ति और फ्लोरोसिस शमन परियोजना, अमृत 2.0 के तहत पाली जिले के सात शहरों में शहरी जलापूर्ति योजनाओं के पुनर्गठन सहित क्षेत्र में विभिन्न जल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.