Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

कदमा में इंडिको कार में मिला जला शव, इलाके में फैली सनसनी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 4, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब भाटिया बस्ती रोड के पास एक इंडिको कार जलती हुई पाई गई। स्थानीय लोगों ने जब कार से धुआं उठता देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार के अंदर एक जला हुआ शव मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

blankपुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान विजय हेरिटेज, कदमा निवासी सुनील अग्रवाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुनील अग्रवाल रविवार सुबह गैस सिलेंडर लेकर घर से निकले थे। कार के अंदर से उनका जला हुआ शव और एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें और पता लगाया जा सके कि यह हादसा है या सुनियोजित हत्या।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोगों का मानना है कि यह हत्या हो सकती है, जिसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है।

इस संबंध में डीएसपी मनोज ठाकुर ने जानकारी दी कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सके।

See also  पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.