Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

राजस्थान की बेटी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री भजन लाल ने दी बधाई

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 21, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



सीकर। राजस्थान के जिला सीकर के छोटे से गांव चक की रहने वाली और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में उप निरीक्षक पद पर तैनात गीता सामोता ने 19 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही गीता सामोता सीआईएसएफ की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने एवरेस्ट पर चढ़ाई कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस साहसिक कारनामे ने न केवल जिले का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

शेखावाटी की यह बहादुर बेटी अब देशभर की लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उधर इस साहसिक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गीता को बधाई दी है।

उनके इस ऐतिहासिक कार्य को देखते हुए सीआईएसएफ के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गीता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में माउंट एवरेस्ट के लिए एक विशेष पर्वतारोहण दल भेजा जाएगा। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली गीता विद्यार्थी जीवन में एक प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी थीं, लेकिन एक गंभीर चोट ने उनके खेल जीवन को रोक दिया। हार मानने के बजाय उन्होंने जीवन को नया मोड़ दिया और पर्वतारोहण की राह चुनी। वर्ष 2011 में सीआईएसएफ में भर्ती होने के बाद उन्होंने पर्वतारोहण को अपने जुनून में बदल लिया। लगातार अभ्यास और मेहनत के बल पर वे अब तक पांच बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुकी हैं। साथ ही कई अन्य पर्वतारोहण अभियानों में भी हिस्सा लिया है।

गीता की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी एक्स पर पाेस्ट लिखकर उन्हें बधाई दी। उन्हाेंने लिखा कि राजस्थान की बेटी एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अधिकारी गीता सामोता द्वारा माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

उन्होंने न केवल सीआईएसएफ की पहली महिला अधिकारी के रूप में विश्व के सर्वोच्च शिखर पर भारतीय ध्वज फहराकर इतिहास रचा, बल्कि महिला सशक्तिकरण की भी मिसाल कायम की है। उनकी इस उपलब्धि ने सिद्ध कर दिया कि राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। समस्त देशवासी उनके इस साहस और दृढ़ संकल्प से गौरवान्वित हैं।

See also  इंदौर में फिर मिले कोरोना के दो नए मरीज, घर पर ही किया आइसोलेट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.