Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

रानीगंज के बीडीओ घूस के डेढ़ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार, निगरानी ने लेखापाल को भी किया गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 21, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अररिया। बिहार में अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रितम कुमार चौहान को पटना से आई विशेष निगरानी की टीम ने मंगलवार की देर रात उनके आवास से घूस के डेढ़ लाख रूपये नकद के साथ गिरफ्तार किया।

विशेष निगरानी की टीम ने रानीगंज बीडीओ के साथ प्रखंड कार्यालय के सहायक लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को भी हिरासत में लिया है।प्रखंड उप प्रमुख कलानंद सिंह उर्फ कैलू सिंह की शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।निगरानी के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में पटना से आई निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की।

रानीगंज उप प्रमुख कलानंद सिंह से पूर्व में 15 लाख के सरकारी योजना में दस फीसदी कमीशन के तौर पर डेढ़ लाख रूपये घूस की मांग की गई थी। वरीय अधिकारियों के आदेश के बावजूद रानीगंज बीडीओ रितम कुमार चौहान पेमेंट के लिए चेक नहीं काट रहा था।पेमेंट की राशि की चेक काटने के एवज में बीडीओ ने अपने कार्यालय सहायक लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी के माध्यम से उप प्रमुख से डेढ़ लाख रूपये की मांग की।

उप प्रमुख कलानंद सिंह ने जब लेखपाल मांग को लेकर बीडीओ से बात की तो उन्होंने भी घूस के पैसे दिए जाने की बस ही चेक कटने की बात कही।जिसके बाद उप प्रमुख ने निगरानी विभाग को शिकायत की।शिकायत के आलोक में पटना से आई निगरानी विभाग की टीम दिनभर रानीगंज में कैंप करती रही और फिर देर रात को जब उप प्रमुख कलानंद सिंह द्वारा रानीगंज बीडीओ के आवास पर घूस की रकम पहुंचाई गई तो निगरानी की टीम ने पीछे से धावा बोलते हुए बीडीओ को डेढ़ लाख रूपये घूस के रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

See also  बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का हंगामा

रानीगंज बीडीओ रितम कुमार चौहान के साथ लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को भी निगरानी की टीम ने पकड़ा है।

मौके पर निगरानी के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि उप प्रमुख कलानंद सिंह के द्वारा शिकायत की गई थी कि पंद्रह लाख रूपये के सरकारी योजना में रानीगंज बीडीओ दस फीसदी के तौर पर घूस की मांग कर रहे हैं।उप प्रमुख के शिकायत के आलोक में निगरानी के द्वारा बिछाए गए जाल के तहत उप प्रमुख द्वारा बीडीओ को डेढ़ लाख घूस की रकम दी गई तो उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।साथ ही लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को भी गिरफ्तार किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.