अररिया। फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा के पौत्र दर्शन गोलछा ने बैचलर ऑफ साइंस इन कंप्यूटर एण्ड डाटा साइंसेज में 97.5 फीसदी अंक प्राप्त किया।
अपने प्रदर्शन से उन्होंने अपने परिवार के साथ शहर को गौरवान्वित किया।दर्शन गोलछा फारबिसगंज के औद्योगिक ओर व्यवसायिक घराना से संबंध रखते हैं। पेशे से चार्टर अकाउंटेंट मनीष गोलछा एवं संगीता गोलछा के पुत्र दर्शन यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोंसिन,शिकागो (अमरीका) में अध्ययनरत है।
अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिलीगुड़ी,हाई स्कूल की शिक्षा दिल्ली तथा उच्चतर शिक्षा के लिए अमेरिका चला गया। दर्शन की दादी मीना देवी का कहना है कि वह बचपन से ही काफी मेधावी था तथा पढ़ाई के प्रति काफी लग्नशील था।
