Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

इजराइल की भीषण बमबारी से गाजा में 60 की मौत, अंधाधुंध हिंसा से मानवीय सहायता अवरुद्ध

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 20, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



गाजा पट्टी। इजराइली सेना की गाजा पट्टी में आधी रात से आज सुबह होने से कुछ पहले तक हुई बमबारी में कम से कम 60 लोग मारे गए। इजराइल की अंधाधुंध हिंसा से मानवीय सहायता अवरुद्ध हो गई है। इजराइल की सेना ने क्षेत्र को मौत के जाल में बदल दिया है। कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन ने धमकी दी है कि अगर इजराइल हमले बंद नहीं करता, तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी।

अल जजीरा न्यूज चैनल के अनुसार इजराइल की सेना ने गाजा पर भीषण बमबारी कर आधी रात से सुबह तक कम से कम 60 लोग को मौत के घाट उतार दिया। सेना ने दक्षिणी शहर खान यूनिस में फिलिस्तीनियों को हमले से पहले भागने का आदेश दिया। कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं ने धमकी दी है कि अगर इजराइल ने गाजा में अपने नए हमले को बंद नहीं किया तो वे उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। 22 देशों ने इजराइल से आग्रह किया है कि वह घेरे हुए इलाके में सहायता पहुंचाने में मदद करे।

अल जजीरा की खबर के अनुसार इसके अलावा इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में छापेमारी कर 10 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। फिलिस्तीन राष्ट्रीय प्राधिकरण की आधिकारिक सरकारी समाचार एजेंसी वाफा की रिपोर्ट के अनुसार इजराइली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक के बेथलेहम प्रांत में अभियान चलाकर 17 वर्षीय एक किशोर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इजराइली सेना ने बेथलेहम से लगभग पांच किलोमीटर पश्चिम में अल-खदर शहर पर धावा बोला और कई घरों पर छापा मारा। इस दौरान नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। बेथलेहम से लगभग आठ किलोमीटर दक्षिण में बेत फज्जर में एक अन्य छापे में एक 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया गया। वाफा के अनुसार, इजराइली सेना कब्जे वाले वेस्ट बैंक में तुलकरेम और रामल्लाह के पास सहित अन्य जगहों पर गिरफ्तारियां की हैं।

गाजा पट्टी के उत्तर में बेत लाहिया में इजराइली सैनिक आवासीय क्षेत्र पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं। सात अक्टूबर, 2023 से इजराइली सेना ने गाजा पट्टी पर आक्रामक अभियान शुरू किया है। परिणामस्वरूप 53,486 नागरिक मारे गए हैं। इस दौरान 121,398 अन्य घायल हुए हैं। खान यूनिस में आज सुबह इजराइली हमलों में कम से कम 10 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा कि गाजा पट्टी अक्टूबर 2023 के बाद से अपने सबसे खराब मानवीय संकट का सामना कर रही है। हवा, जमीन और समुद्र से इजराइल की तीव्र बमबारी के परिणामस्वरूप सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ है।

फ्रांस ने कहा कि गाजा में सहायता नाकाबंदी में इजराइल की सीमित ढील पूरी तरह अपर्याप्त है। फ्रांस के विदेशमंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा है कि गाजा में तत्काल बड़े पैमाने पर सहायता की आवश्यकता है। यदि इजराइल अपनी नाकाबंदी पूरी तरह से नहीं हटाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फ्रांस के इंटर रेडियो के साथ एक साक्षात्कार में बैरोट ने कहा कि सोमवार को इजराइल का नाकाबंदी को आंशिक रूप से हटाना पूरी तरह अपर्याप्त था। उन्होंने कहा कि इजराइल सरकार ने घेरे हुए क्षेत्र को मौत के जाल में बदल दिया है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब डच विदेशमंत्री के अनुरोध के बाद यूरोपीय संघ के विदेशमंत्री आज ब्रुसेल्स में व्यापार सौदे पर चर्चा कर सकते हैं।

वाफा के अनुसार नाबलस के पश्चिम में अल-ऐन शरणार्थी शिविर में आज सुबह इजराइली सेना की गोलीबारी में एक 62 वर्षीय नागरिक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। भोर में इजराइली जीपों ने नाबलस के पूर्वी हिस्से पर छापा मारा। सड़कों पर गश्त की। फिलहाल किसी को हिरासत में लिए जाने या घायल होने की सूचना नहीं मिली।

See also  आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सेना की गाड़ी खाई में गिरी, भागलपुर के जवान संतोष यादव हुए शहीद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.