Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में निःशुल्क ऑपरेशन से बच्चों को मिलेगा नया चेहरा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 19, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित सोनारी के कबीर मंदिर के पास सोमवार को कटे होंठ और तालू से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, प्रिवेंशन ऑफ क्रेबिलिटी एनिमल्स एंड प्लांट्स, ऑपरेशन स्माइल और इंगा हेल्थ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया गया।

शिविर में कुल पांच मरीजों की पहचान की गई, जिनमें तीन मरीज ओठ एवं तालू कटे हुए और दो केवल तालू कटे हुए थे। इसके साथ ही दो बच्चों में कुपोषण की भी पहचान की गई, जिन्हें लेक्टोजन और आवश्यक औषधियां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

चयनित मरीजों का ऑपरेशन आगामी तीन जून को ऑपरेशन स्माइल मिशन के अंतर्गत दुर्गापुर आई क्यू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जाएगा। यह सर्जरी पूर्णतः निःशुल्क होगी।

इस अवसर पर दुर्गापुर आई क्यू मेडिकल कॉलेज के पेशेंट कोऑर्डिनेटर शुभम विश्वास ने जानकारी देते हुए बताया कि कटे होंठ और तालू जन्मजात दोष होता है, जो भ्रूण विकास के दौरान चेहरे के ऊतकों के ठीक से नहीं जुड़ने के कारण होता है। इसके संभावित कारणों में गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान, बहुत कम या अधिक उम्र में मातृत्व और कुपोषण जैसी स्थितियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह दोष लगभग हर 1,000 जन्मों में एक या दो बच्चों में पाया जाता है और इसका सर्जरी द्वारा सफल इलाज संभव है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा देवी और सुनील आनंद का विशेष योगदान रहा। स्थानीय स्तर पर इस पहल की सराहना की गई है, जिससे जरूरतमंद बच्चों को नया जीवन और मुस्कान मिलने की उम्मीद है।

See also  अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों को बांटे निःशुल्क पोषण किट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.