Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

राहुल गांधी ने फिर साधा केंद्र पर निशाना, पूछा- हमले से पहले पाकिस्तान को सूचना क्यों दी गई

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 19, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान को हमले से पहले सूचना क्यों दी गई? उन्होंने इसे ‘अपराध’ बताया और सवाल किया कि इस कारण कितने भारतीय विमान नष्ट हुए?

राहुल गांधी ने दो दिन पहले यानी शनिवार को भी एक्स पोस्ट के माध्यम से सवाल खड़े किए किए थे और विदेश मंत्री के बयान को आधार बनाते हुए सवाल पूछे थे। राहुल ने सोमवार को कहा, ”जयशंकर की चुप्पी निंदनीय है। मैं फिर पूछता हूं- हमने कितने विमान गंवाए क्योंकि पाकिस्तान को पहले से पता था?” उन्होंने कहा कि यह चूक नहीं, बल्कि एक गंभीर अपराध है। देश को इसका सच जानने का हक है।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष और सैन्य कार्रवाई की स्थिति पर बात करते हुए कहा था, “…ऑपरेशन की शुरुआत में ही हमने पाकिस्तान को यह संदेश भेज दिया था कि हम आतंकवादी ढांचे पर हमला कर रहे हैं, न कि सेना पर और सेना के पास यह विकल्प है कि वह बाहर खड़ी रहे और हस्तक्षेप न करे।”

दूसरी ओर कांग्रेस ने आज इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जयशंकर के बयान का हवाला दिया और पूछा, “क्या विदेश मंत्री को पाकिस्तान पर इतना भरोसा था कि आतंकवादी उनकी बात मान लेंगे?” उन्होंने कहा कि इसे कूटनीति नहीं, बल्कि मुखबिरी कहा जाता है।

See also  दो दिनों की यात्रा पर लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत में उमड़े लोग, एफटीए पर होंगे हस्ताक्षर

खेड़ा ने कहा कि जयशंकर ने ख़ुद मीडिया को बताया कि हमला करने से पहले पाकिस्तान को सूचित कर दिया था। क्या देश को जानने का हक़ नहीं है कि पाकिस्तान को हमले की सूचना देकर मसूद अज़हर को दोबारा बचाया गया, क्योंकि इससे पहले मसूद अज़हर को कंधार हाईजैक के समय छोड़ा गया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.