Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पहले अमेरिकी पोप लियो चौदहवें ने संभाली कमान, दिया एकता का संदेश

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 19, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वेटिकन सिटी। इतिहास में पहली बार अमेरिका से चुने गए पोप, पोप लियो चौदहवें ने रविवार को अपने आधिकारिक पोंटिफिकेट (पोप पद) की शुरुआत की। उन्होंने कैथोलिक चर्च और दुनिया में व्याप्त ध्रुवीकरण को खत्म करने और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह संदेश उन्होंने संत पेत्रुस स्क्वायर में आयोजित एक भव्य उद्घाटन समारोह में दिया, जहां लगभग 2 लाख श्रद्धालु, राष्ट्राध्यक्ष, धार्मिक नेता और शाही प्रतिनिधि मौजूद रहे।

69 वर्षीय अगस्टिनियन मिशनरी पोप लियो चौदहवें ने अपने पहले पोपमोबाइल यात्रा के दौरान भीड़ का अभिवादन किया, बच्चों को आशीर्वाद दिया और अमेरिकी, पेरूवियन समेत कई देशों के झंडे लहराते श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान उस समय एक भावुक क्षण आया जब पोप को पोप पद की दो महत्वपूर्ण धार्मिक वस्तुएं ‘भेड़ की ऊन से बनी स्टोल’ (कंधे की पट्टी) और ‘फिशरमैन रिंग’ (मछुआरे की अंगूठी) सौंपी गईं। अंगूठी पहनने के बाद उन्होंने कुछ क्षणों तक उसे देखा और फिर अपने हाथ जोड़कर प्रार्थना की, जैसे कि उन्हें उस विशाल जिम्मेदारी का एहसास हुआ हो जो 1.4 अरब कैथोलिकों का नेतृत्व करने से जुड़ी है।

इस अवसर पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वेंस ने शनिवार देर रात रोम पहुंचने के बाद स्वर्गीय पोप फ्रांसिस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वेंस, पोप फ्रांसिस से मिलने वाले अंतिम विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में से एक थे।

पोप लियो चौदहवें का यह उद्घाटन संदेश ऐसे समय में आया है जब कैथोलिक चर्च कई सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों को लेकर अंदरूनी मतभेदों से जूझ रहा है। उन्होंने अपने पहले भाषण में इन चुनौतियों को स्वीकारते हुए चर्च को एकजुट रखने और हर मत को सम्मान देने की अपील की।

See also  माइक्रोसॉफ्ट में 6,000 कर्मचारियों की छंटनी, नौकरी का संकट, AI बना वजह...
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.