Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

सरायकेला: परीक्षा में शामिल न हो पाने के तनाव में दूसरे मंजिल से गिरा छात्र, मौत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 17, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सरायकेला। आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित ड्रीम सिटी अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात छत से गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एनआईटी कंप्यूटर साइंस विभाग के पहले वर्ष के छात्र दिव्यांशु गांधी (20) की दूसरे तल्ले से गिरकर मौत हो गई।

दिव्यांशु गांधी रांची के जगन्नाथपुर हवाई नगर का रहने वाला था और उसके पिता ब्रिज किशोर प्रसाद रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वे जमशेदपुर में ही मौजूद थे। परिजनों के अनुसार दिव्यांशु पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और इसी वजह से वह अपने पहले सेमेस्टर की तीन विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं हो सका था।

शुक्रवार को उसकी फिजिक्स की परीक्षा थी, जिसमें भी वह उपस्थित नहीं हो पाया। इस बात से वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में था।रात में अचानक दिव्यांशु अपने फ्लैट से नीचे गिर गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। दिव्यांशु की असमय और दुखद मृत्यु से एनआईटी जमशेदपुर परिसर में शोक की लहर फैल गई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।

See also  देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.