Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

दुमका में महिला की हत्या में आइआरबी जवान की पत्नी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 15, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दुमका। नाला के गंदे पानी के विवाद में बुधवार की देर शाम गला काटकर हत्या को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आईआरबी जवान की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। नाला के विवाद में फूलचंद साह उर्फ छोटू ने शिक्षक मनोज सिंह की पत्नी 55 साल की विमला देवी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी थी। रात करीब एक बजे तक पुलिस घटनास्थल की जांच करती रही।

हमले में घायल मनोज सिंह को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल से रांची रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली है। पुलिस ने मनोज सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए छोटू एवं उसके अवकाश पर आए उसके पिता हजारीबाग के चौपारण थाना में एएसआई लालचंद्र साह और पड़ोस में रहने वाले रांची में पदास्थापित इंडिया रिजर्व बटालियन (आइआरबी) के इंस्पेक्टर अक्षय वृहस्पति झा की पत्नी रागिनी झा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार विमला देवी का फुलचंद झा उर्फ छोटू से नहीं बल्कि रागिनी झा के साथ गंदा पानी को लेकर विवाद चल रहा था। झगड़े के बाद रागिनी ने ही छोटू को फोन कर बुलाया था। छोटू रागिनी के बेटे को टयूशन पढ़ाता था और दोनों में मधुर संबंध भी था। पोस्टमार्टम के बाद नगर थाना की पुलिस ने शव को मृतका के भतीजे को सौंप दिया है। वह शव लेकर पैतृक घर देवघर के सांरवा लेकर चला गया। वहां पर विमला देवी के शव का अंतिम संस्कार किया होगा।

See also  रामगढ़ में सनकी युवक ने दुकानदार को मारा चाकू, आरोपित हिरासत में

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि फुलचंद साह उर्फ छोटू और रांची में तैनात आइआरबी के जवान की पत्नी रागिनी घर का सारा गंदा पानी बीच सड़क में बहा देती थी। विमला देवी का घर ढलान में था, इसलिए सारा पानी उनके दरवाजे पर जाकर ठहर जाता था। इस बात को लेकर एक साल से रागिनी और विमला में विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम मनोज सिंह सब्जी लेकर घर आए तो रागिनी ने उनकी बाइक रोक ली और विमला देवी की शिकायत की। इसके बाद विमला देवी भी मौके पर पहुंच गई और दोनों महिला आपस में उलझ गई। इसी बीच रागिनी ने फोन कर आउटडोर स्टेडियम में मौजूद फुलचंद साह उर्फ छोटू को सारी बात बताई। इसके बाद फुलचंद साह उर्फ छोटू घर पहुंचा तो दोनों महिलाओं के बीच जमकर कहासुनी हो रही थी। छोटू का यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि कोई उसके सामने रागिनी को बुरा भला कहे। वह घर से तलवार लेकर आया और विमला देवी के गर्दन पर प्रहार कर एक ही झटके में गर्दन को धड़ से अलग कर दिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.