Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार का खुलासा- `दिन-रात आंखों पर पट्टी, 22 दिन तक सोने नहीं दिया गया’

-पाकिस्तानी हिरासत से छूटने के बाद बीएसएफ जवान ने सुनाई यातना भरी दास्तान
दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 15, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता: पुलवामा हमले के ठीक अगले दिन गलती से पाकिस्तान सीमा में चले गए पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिषड़ा निवासी बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव को पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। अब 22 दिनों की बंदी के बाद जब वे वापस लौटे हैं, तब उन्होंने पाकिस्तानी सेना की हिरासत में अपने साथ हुई अमानवीय यातनाओं का जो ब्यौरा दिया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने जवान को मानसिक रूप से तोड़ने की हरसंभव कोशिश की। पूर्णम ने बताया कि उनकी आंखों पर हमेशा काले कपड़े से पट्टी बांध दी जाती थी और 22 दिनों तक उन्हें पलभर के लिए भी सोने नहीं दिया गया। इसके साथ ही उन्हें लगातार गालियां दी जाती थीं और अपमानित किया जाता था।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने जवान से बीएसएफ की तैनाती और अन्य गोपनीय जानकारियां उगलवाने की कोशिश की। उनसे अधिकारियों के व्यक्तिगत विवरण और संपर्क नंबर जानने का प्रयास किया गया लेकिन पूर्णम के पास मोबाइल फोन न होने के कारण पाकिस्तानी रेंजर्स को ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी।

जवान को तीन अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। उनमें से एक स्थान एयरबेस जैसा था, जहां हवाई जहाजों की आवाजें साफ सुनाई देती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक गारद में भी रखा गया था लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक यातना नहीं दी गई। फिर भी, जो मानसिक प्रताड़ना उन्हें दी गई, वह भयावह थी।

पाक सेना के चंगुल से छूटने के बाद पूर्णम कुमार को पहले चिकित्सकीय जांच से गुजरना पड़ा और फिर बीएसएफ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। इसी पूछताछ में यह चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं।

See also  इजराइल का ईरान के कोम शहर पर हमला, यहीं पर है उसका फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.