Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

सरायकेला: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती पर टांगी से हमला, युवक की मौत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 15, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के राधास्वामी सत्संग गेट के पास बुधवार की रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े पर टांगी से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रह रही सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सीता मार्डी और भोला एक वर्ष से साथ रह रहे थे। सीता मार्डी विवाहित है और अपने पति राजेन्द्र मार्डी से पिछले एक साल से अलग रह रही थी। उनके चार बच्चे हैं। वहीं भोला बिरुआ भी विवाहित था और अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए सीता के साथ रह रहा था।

थाना प्रभारी के अनुसार, यह रिश्ता राजेन्द्र मार्डी को स्वीकार नहीं था। जब भी वह विरोध करने आता था, भोला उसे मारकर भगा देता था। बीती रात राजेन्द्र ने कुलुपटंगा स्थित घर में घुसकर दोनों पर टांगी से हमला कर दिया और फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां भोला को मृत घोषित कर दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

See also  जमशेदपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 25 हजार की लूट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.