Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

लातेहार में सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 14, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लातेहार। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र निवासी सुखन प्रसाद (55) की मौत बुधवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में हो गई। मृतक सुखन प्रसाद के परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व लातेहार पुलिस के जरिये बिना किसी कसूर के उनकी पिटाई कर दी गई थी । इससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

लातेहार पुलिस की पिटाई के कारण उनकी मौत हुई है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को लगभग एक घंटे तक जाम रखा। बाद में जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी । परिजनों ने बताया कि उनके गांव में जमीन विवाद का एक मामला चल रहा था। रविवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस गांव में पहुंची और पंकज प्रसाद तथा दो अन्य ग्रामीणों के घर में घुसकर घर में उपस्थित लोगों के साथ जमकर मारपीट की थी।

सुखन प्रसाद भी अपने दामाद पंकज प्रसाद के घर आए हुए थे। पुलिस ने उनकी भी पिटाई कर दी थी । इससे सुखन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को अचानक उनकी मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार जिला मुख्यालय में रांची डालटेनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम जाम स्तर पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए थे कि दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। डीएसपी के जरिये ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया जा रहा था कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी परंतु जब ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए तो अंत में पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद जाम हटा।

See also  रांची: राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.