Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

PM मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 12, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम अपने संदेश में आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और निर्णायक कार्रवाई को स्पष्ट रूप से सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकी हमलों पर ‘मुंहतोड़ जवाब’ देगा। न्यूक्लियर हथियारों के जरिए ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आतंक पर अपने शर्तों पर कार्रवाई करेगा।

आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते

प्रधानमंत्री ने दुनिया को भी यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की नीति में आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, न ही व्यापार संभव है। उन्होंने कहा, “पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।” यह युग भले ही पारंपरिक युद्ध का न हो, लेकिन आतंकवाद का भी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से कोई बातचीत केवल आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर ही केंद्रित होगी।

आतंकी ठिकानों का खुलासा, अंतरराष्ट्रीय आतंक से जुड़े तार

प्रधानमंत्री ने बताया कि जिन आतंकी कैंपों पर कार्रवाई की गई, उनके तार 9/11, लंदन बम धमाकों और 26/11 मुंबई हमलों से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकियों को विदाई देने के लिए जब बड़े-बड़े पाकिस्तानी अधिकारी पहुंचे, तो यह दुनिया के लिए बड़ा सबूत है कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान को बचना है, तो उसे अपने आतंकी ढांचे को पूरी तरह समाप्त करना होगा। इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

22 अप्रैल की बर्बरता का करारा जवाब

अपने 20 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “आतंकी संगठन और उनके सरपरस्त अब जान चुके हैं कि बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है। 22 अप्रैल की बर्बरता ने देश और दुनिया को झकझोर दिया था, लेकिन भारत ने एक स्वर में इसका जवाब दिया है।”

See also  उत्तराखंड के केदारनाथ में हेली एम्बुलेंस सेवा में आई खराबी, पायलट ने कराई आपात लैंडिंग

स्पष्ट संदेश दिया कि आतंक पर कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह आतंक के समर्थन की कीमत चुकाने को तैयार रहे। “कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब नहीं चलेगा। हम आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकारों के बीच कोई भेद नहीं करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि आतंक को समर्थन देना पाकिस्तान सरकार के हित में नहीं है और आंतक को खाद पानी देना पाकिस्तान को एक दिन समाप्त कर देगा।

कार्रवाई अस्थायी रूप से स्थगित, आगे का निर्णय पाकिस्तान के रवैये पर निर्भर

प्रधानमंत्री ने बताया कि पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत ने अस्थायी रूप से सैन्य कार्रवाई स्थगित की है। लेकिन भारत का अगला कदम इस पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान भविष्य में कैसा व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर युद्ध की थी, लेकिन भारत ने सीधे उसके सीने पर वार किया। इससे घबराकर पाकिस्तान ने आक्रामक कार्रवाई से बचने के रास्ते ढूंढने शुरू कर दिए और दुनियाभर में गुहार लगाई। अंततः 10 मई की दोपहर को पाक सेना ने भारतीय डीजीएमओ से संपर्क किया।

6-7 मई की कार्रवाई में आतंक के खिलाफ बड़ी सफलता

प्रधानमंत्री ने 6-7 मई को हुई भारतीय सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने अपनी प्रतिज्ञा को परिणाम में बदल दिया। भारतीय मिसाइलों और ड्रोन ने न केवल आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि दुश्मनों के हौसले भी पस्त कर दिए।

‘मेड इन इंडिया डिफेंस’ का प्रदर्शन, हर बेटी को समर्पित पराक्रम

See also  ED का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 24 ठिकानों पर छापेमारी

प्रधानमंत्री ने भारत की सेना, वैज्ञानिकों और सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि यह पराक्रम देश की हर मां, बहन और बेटी को समर्पित है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की रक्षा क्षमताओं को “मेड इन इंडिया डिफेंस” के जरिए देखा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.