Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म: पोकलेन ड्राइवर की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 3, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू। पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 13 साल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 40 वर्षीय एक पोकलेन ड्राइवर की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर का बयान दर्ज किया है। नाबालिग बच्ची को भी मेडिकल जांच के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।

आरोपी ड्राइवर की पहचान बिहार के हाजीपुर जिले के मतेया निवासी राहुल कुमार सिंह के रूप में हुई है। राहुल कुमार सिंह पांडू से नावा बाजार के बीच सड़क निर्माण का काम कर रही पूजा कंस्ट्रक्शन कंपनी में पोकलेन चलाता है। यह घटना शुक्रवार देर रात कुंभीकला कंस्ट्रक्शन कैंप से लगभग दो किलोमीटर दूर जमारी गांव में हुई।

बताया जा रहा है कि पोकलेन ड्राइवर राहुल कुमार सिंह ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसके घर छोड़ने जा रहा था। जब वे गांव पहुंचे, तो लड़की ने स्थानीय लोगों को आपबीती बताई। दुष्कर्म की बात सुनकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने ड्राइवर को घेर लिया। देखते ही देखते लगभग 30 से 40 की संख्या में ग्रामीणों ने राहुल कुमार सिंह की जमकर पिटाई की।

यह घटना देर रात लगभग 2 बजे हुई, जिसकी जानकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर को बाद में मिली। सूचना मिलते ही सुपरवाइजर और कंपनी के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अवस्था में पड़े ड्राइवर को वहां से उठाया और उसे थाने ले गए। शनिवार सुबह लगभग छह बजे राहुल कुमार सिंह को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उसका इलाज किया गया है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

See also  पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों का मासिक भत्ता डेढ़ गुणा बढ़ाने का सीएम नीतीश ने दिया आदेश

ग्रामीणों की पिटाई से ड्राइवर के दोनों कंधों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ भी कानून अपने हाथ में लेने के लिए मामला दर्ज करने की बात कही है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.