Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

‘भारत माता की जय’ की गूंज के बीच बलिदानी इम्तियाज को दी गयी अंतिम विदायी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 12, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में 10 मई को की गई गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त हुये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को सामवार को अंतिम विदायी दी गयी। तमाम सरकारी रस्म और गार्ड ऑफ ऑनर की आदायगी के बाद बलिदानी को नम आंखो से विदा किया गया। इससे पहले जनाजे की नमाज अता की गयी। इस मौके पर ग्रामीणों ने वीर शहीद मोहम्मद इम्तियाज अमर रहे, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाये।

सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जलालबसंत पंचायत के नारायणपुर गांव में शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही ग्रामाणों का सैलाब उमड़ पड़ा। पटना से गड़खा पार्थिव शरीर के आने के क्रम में सैकड़ों जगह पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शहीद के पार्थिव शरीर के गांव नारायणपुर तक जाने के क्रम में करीब दो किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ हजारों की संख्या में भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। लोगों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। लोग लगातार ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय’ के नारे भी लगा रहे थे।

इससे पहले शहीद के पार्थिव शरीर को पटना लाया गया। एयरपोर्ट पर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेता शामिल रहे। सभी ने शहीद को पुष्प अर्पित कर नमन किया और शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

See also  बिहार के सहरसा में भारतीय नारी व सेना के सम्मान में सिंदूर गौरव यात्रा आयोजित

शहीद के बेटे इमरान रजा ने कहा “मेरे पिता बहुत मजबूत इंसान थे और मुझे उन पर बहुत गर्व है। 10 मई को सुबह 5:30 बजे उनसे बात की थी। ड्रोन हमले में उनके दाहिने पैर में चोट लग गई थी। यह आखिरी बार था जब मैंने उनसे बात की थी। सरकार को पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए और ऐसा मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए कि कोई बेटा अपने पिता से दूर न रह सके”।

शहीद के बेटे का अपने पिता के शहादत का दर्द इतना गहरा है कि ना रूकने वाली उसकी सिसकियों ने वहां उपस्थित सभी कीे आंखे नम कर दी। शहीद के बेटे ने कहा कि अब पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाओ कि किसी और के अब्बा का जनाजा न निकले। उसने कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.