Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

भारत-पाक युद्ध में शहीद इम्तियाज के परिवार को 5 करोड़ और परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 11, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अररिया। पाकिस्तान धोखेबाज है यह तो हर कोई जानता है, लेकिन वह अपनी कही बातों और किये गए वादों से भी पलट जाता है। ऐसा ही शनिवार को तब हुआ जब सीजफायर की घोषणा करने के बाद पाकिस्तान ने धोखे से फिर बॉर्डर पर गोलीबारी शुरू कर दी। युद्ध विराम की स्थिति में हुई इस क्रॉस बार्डर फायरिंग में बिहार के छपरा का लाल बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज शहीद हो गए। उन्होंने अपने साथियों को बचाने के लिए प्राणों की आहुति दी।

अररिया सहित पूरे बिहार व उनके गांव छपरा के नारायणपुर में शोक की लहर है। मगर लोग उनके इस अदम्य साहस को सलाम कर रहे हैं।

इस संबंध में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता सह आजाद हिंद फौज के संयोजक प्रभात यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पत्र भेजकर शहीद मो. इम्तियाज के परिवार को 5 करोड़ का आर्थिक सहयोग देने तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी की घोषणा की मांग किया है।

प्रभात यादव ने पत्र में लिखा कि छपरा जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मो. इम्तियाज साहब जम्मू के आरएसपुरा में बीएसएफ इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे और देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये। घर पर सिर्फ़ बीमार पत्नी है उन्हें अभी तक यह पता नहीं है की पति भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो चुके हैं। बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज ने क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

प्रभात यादव ने कहा कि उनका यह बलिदान पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है कि वर्दी पहनने वाले जवानों की देशभक्ति मजहब से नहीं, उनके जज़्बे और समर्पण से तय होती है।मो. इम्तियाज़ ने यह साबित कर दिया कि भारत की सरहदों की सुरक्षा में हर धर्म, हर वर्ग के सैनिक कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने राज्य सरकार से पत्र के माध्यम से राष्ट्रहित व राज्य हित में शहीद इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज के परिवार को 5 करोड़ का आर्थिक सहयोग देने तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा करने की मांग की।साथ ही शहीद मो. इम्तियाज की स्मृति में उनके पैतृक गांव नारायणपुर में ‘गौरव द्वार’ का निर्माण की मांग की।

See also  ऑपरेशन 'लंगड़ा': बलिया पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.