Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 9, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला लिया है। जल्द ही औपचारिक घोषणा किये जाने की उम्मीद है।

यह फैसला आईपीएल द्वारा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को पहली पारी के बीच में ही छोड़ने के फैसले के बाद सामने आया। धर्मशाला और आस-पास के इलाकों के एयरपोर्ट बंद होने के कारण, पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शुक्रवार सुबह आईपीएल द्वारा आयोजित एक विशेष ट्रेन से दिल्ली पहुंचे।

आईपीएल 2025 में अभी तक 58 मैच हो चुके हैं, जिसमें धर्मशाला में रद्द किया गया मैच भी शामिल है। ग्रुप स्टेज में 12 मैच खेले जाने बाकी हैं, जिनमें लखनऊ (2), हैदराबाद, अहमदाबाद (3), दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु (2), मुंबई, जयपुर शामिल हैं, इसके बाद हैदराबाद और कोलकाता में प्लेऑफ खेले जाने वाले थे। अब इन सभी मैचों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने पहले कहा था कि हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है। आगे मैच कराने का कोई भी फैसला स्थिति सामान्य होने और सरकार से चर्चा-वार्ता करके लिया जाएगा। धूमल ने कहा, “हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हमें अभी तक सरकार से हमें कोई निर्देश नहीं मिला है। यह बोर्ड का अपना फैसला है। हम कोई भी फैसला सभी तार्किक विचारों और सबके हितों को ध्यान में रखते हुए लेते हैं।”

See also  रोहित शर्मा के शानदार टेस्ट करियर पर BCCI ने दी बधाई, बताया भारतीय क्रिकेट का प्रेरणास्रोत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.