Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

वेटिकन ने कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को चुना नया पोप, इस पद पर पहुंचने वाले पहले अमेरिकी

--ट्रंप ने कहा-यह देश के लिए बहुत बड़ा सम्मान
दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 9, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वेटिकन सिटी। वेटिकन ने आज अपना नया पोप कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को चुन लिया। कैथोलिक प्रमुख के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले रॉबर्ट प्रीवोस्ट पहले अमेरिकी कार्डिनल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सम्मान बताया है। दिवंगत पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के रूप में उनका चुनाव मतदान के जरिये किया गया। उन्हें पोप लियो के नाम से जाना जाएगा।

सीएनएन की खबर के अनुसार, सेंट पीटर बेसिलिका की बालकनी से पोप के रूप में अपनी पहली टिप्पणी में उन्होंने शांति का आह्वान किया और दिवंगत पोप फ्रांसिस को जनसमूह के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त राज्य अमेरिका के कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को 267वां पोप चुना गया है। वह जल्द ही दुनिया के 1.4 अरब कैथोलिकों के नए नेता के रूप में सेंट पीटर बेसिलिका की बालकनी में आधिकारिक रूप से कदम रखेंगे।

शिकागो के 69 वर्षीय प्रीवोस्ट वैश्विक अनुभव वाले नेता हैं। उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय दक्षिण अमेरिका में एक मिशनरी के रूप में बिताया और पेरू में बिशप के रूप में कार्य किया। उन्होंने हाल ही में बिशप नियुक्तियों के लिए एक शक्तिशाली वेटिकन कार्यालय का नेतृत्व किया। उनसे पोप फ्रांसिस के सुधारों को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

133 वोटिंग कार्डिनल थे और उनमें से किसी एक को अगला पोप बनने के लिए दो-तिहाई वोट की आवश्यकता थी। आज दोपहर की शुरुआत में सिस्टिन चैपल के ऊपर सफेद धुआं निकला जो एक नए पोप के चयन का संकेत दे रहा था। वह मतदान में बाजी मार गए। रॉबर्ट प्रीवोस्ट का जन्म 1955 में शिकागो के इलिनोइस में हुआ था।

See also  माइक्रोसॉफ्ट में 6,000 कर्मचारियों की छंटनी, नौकरी का संकट, AI बना वजह...

प्रीवोस्ट ने पेंसिल्वेनिया के विलानोवा विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और शिकागो के कैथोलिक थियोलॉजिकल यूनियन से धर्मशास्त्र में डिप्लोमा प्राप्त किया। बाद में उन्हें पोंटिफिकल सेंट थॉमस एक्विनास विश्वविद्यालय में कैनन कानून का अध्ययन करने के लिए रोम भेजा गया और जून 1982 में एक पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया। यह कहा जाता है कि अमेरिका के अत्यधिक वैश्विक राजनीतिक प्रभाव के कारण कार्डिनल निर्वाचक हमेशा अमेरिका से पोप चुनने से कतराते हैं। उन्होंने इसे गलत साबित कर दिया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका जश्न मनाया कि कार्डिनल्स के कॉलेज ने अपना पहला अमेरिकी पोप शिकागो के कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को चुना। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बड़ा सम्मान है। लियो ने उन्हें पोप के रूप में चुनने के लिए अपने कार्डिनल भाइयों का आभार जताया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.