Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर: कार ने दुकान में मारी टक्कर, दो युवक घायल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 8, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई, जिससे एक दुकान और चाय गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 10 में देर रात करीब 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। पारडीह की ओर से मानगो चौक जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खड़ी कार सड़क किनारे स्थित मुमताज अहमद की सब्जी दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में टक्कर मारने वाली कार का चालक अनस और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कार का एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई, लेकिन दोनों को गहरी चोटें आई हैं।

टक्कर के प्रभाव से मुमताज अहमद की दुकान के साथ बगल में स्थित एक चाय की गुमटी भी टूट गई। मुमताज ने बताया कि इस दुर्घटना से उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और आपस में घटना को लेकर चर्चा करने लगे।

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर तकनीकी कारणों से।

See also  पलामू: जेल में अवैध वसूली, कैदियों के रूपये में से काट लेते हैं 10 प्रतिशत कमिशन

थाना प्रभारी ने बताया कि कार की स्पीड काफी अधिक थी और प्रारंभिक जांच में लापरवाही का संकेत मिल रहा है। घायल युवकों का बयान लेने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.