

जमशेदपुर : 10 नवंबर को मनाए जाने वाले शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस में शांतिपूर्ण और टिकाऊ समाज के लिए विज्ञान की भूमिका के बारे में जन जागरूकता को मजबूत करने, देशों के बीच साझा विज्ञान के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने, समाजों के लाभ के लिए विज्ञान के उपयोग के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने व वैज्ञानिक प्रयासों के लिए समर्थन जुटाने में विज्ञान के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के नवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान रोल प्ले प्रतियोगिता के अंतर्गत अनेक वैज्ञानिकों की वेशभूषा के साथ उनके योगदान, उपयोगिता व प्रासंगिकता की व्याख्या करते हुए विडीओ बनाया।
वहीं ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान विडीओग्राफ़ी प्रतियोगिता के अंतर्गत विज्ञान अवधारणा तथा प्रयोग की व्याख्या, उपयोगिता व प्रासंगिकता पर विडीओ बनाया।
दिवस विशेष पर आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों को ई- सर्टिफ़िकेट दिया गया।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खु ने दिवस विशेष की महत्ता पर बल देते हुए प्रतिभागियों का उत्साह वर्द्धन व सराहना की।




проектные перевозки
кодирование от алкоголя уфа
кодирование от алкоголизма уфа
кодирование от алкоголя
вывод из запоев на дому в уфе
ремонт квартир конаково
вагон ремонт квартир
перевозка жидкого кислорода цистернами
изо танк контейнер
танк контейнер для наливных грузов
криогенные цистерны для азота
схема танк контейнера
промокод 1xbet
промокод 1хбет