
जमशेदपुर, 26 मई : जाहेर थान कमिटी और गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू अकादमी के ओर से “116वाँ गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू जयन्ती” मनाया गया. गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू अकादमी द्वारा सभी अध्ययन केन्द्रों में पं. रघुनाथ मुर्मू के चित्र तथा मूर्ति में माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया गया. इसके पश्चात ठीक प्रात: 9.00 बजे “सामूहिक प्रार्थना” प्रारंभ किया गया जिसमें गूगल मीट तथा युट्यूब द्वारा 328 लोग लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा जुड़े रहे. सबों ने “हितल ओंणहें” (प्रार्थना) जो पं. रघुनाथ मुर्मू मुर्मू द्वारा रचित है जिसमें ईश्वर की वन्दना की गई इसके पश्चात “गुरु ओंणहें” (गुरु प्रार्थना) जो पं. रघुनाथ मुर्मू के महानता का वर्णन किया गया है. साथ ही साथ कोरोना महामारी तथा “याना” इस कार्यक्रम में उड़ीसा के मयुरभंज, झारखण्ड से बहरागोड़ा, चाकुलिया, धाल्भुमगढ़, घाटशिला, मुसाबनी, पोटका, बोडम, पटमदा,राजनगर, सराइकेला, चाईबासा, रामगढ़, बोकारो, प्रखण्ड से लोग सम्मिलित हुए तथा बंगाल से मेदिनापुर, झाडग्राम तथा दुर्गापुर, पुरुलिया, बाँकुड़ा से जुड़े हुए थे. कई स्थान के लोग आज हो रहे आंधी-तूफ़ान के कारण तो कुछ लोग कल से बिजली तथा नेटवर्क नहीं होने के कारण नहीं जुड़ पाए.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए थे- बुढान माझी, वीर प्रताप मुर्मू, बाबुराम सोरेन, जोबा मुर्मू, निसोन हेम्ब्रोम, पीताम्बर माझी, दशरथ हांसदा, कुशल चन्द्र मुर्मू, रवि हेम्ब्रोम, डोमन टुडू, सालखान मुर्मू. मिरजा मुर्मू, कमललोचन मुर्मू, सुकू मुर्मू, सोनाली हांसदा, विश्वानाथ हेम्ब्रम, रंजीत टुडू प्रमिला किस्कू आदि सम्मिलित हुए.

आज अपराह्न 3.30 बजे से पं. रघुनाथ मुर्मू अकादमी तथा ऑल इण्डिया संताली राईटर्स एशोसिएसन के संयुक्त तत्वधान में आयोजित “संताली साहित्यिक परिचर्चा तथा कवि सम्मेलन” को स्थगित कर दिया गया है जो आगामी दिनांक-30.05.2021(रविवार) को पूर्वाह्न 11.00 बजे से गूगल मीट द्वारा आयोजित किया जाएगा तथा इसका लाइब स्ट्रीमिंग यूट्यूब द्वारा किया जाएगा .


4 thoughts on “116वां गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू की जयन्ती मनायी गयी”