जमशेदपुर :बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड के मौदाबेड़ा छठ घाट में स्थानीय विधायक समीर मोहन्ती ने जाकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्ध्य दिया एवं छठव्रतियों से आशीर्वाद लिया। मौके पर विधायक समीर मोहंती ने कहा सूर्य देव विपुल ऊर्जा के स्रोत हैं। छठ एकमात्र पर्व है जहां हम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं, जिससे नई सुबह नई उम्मीद के साथ हमारे जीवन में सकारात्मकता का संचार हो। छठपर्व के सांध्य अर्घ्य के समय आज बहरागोड़ा प्रखंड के मौदाबेड़ा में भ्रमण कर पूजा- अर्चना की एवं लोगों को शुभकामनाएं दी। इस छठ पर्व पर आज मेरी कामना है कि भगवान भास्कर हम सबको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,अध्यक्ष असित मिश्रा,समीर दास,रासबिहारी साव,आशीष गिरी,देवाशीष पैरा, मिथुन कर उपस्थित थे।




2 thoughts on “बहरागोड़ा प्रखंड के मौदाबेड़ा छठ घाट में स्थानीय विधायक समीर मोहन्ती ने जाकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्ध्य दिया एवं छठव्रतियों से आशीर्वाद लिया”