जमशेदपुर/ रांची | राज सरकार ने राज्य पुलिस सेवा की 66 पुलिस अफसरों का तबादला किया है। इसमें केंद्रीय बलों से प्रतिनियुक्ति पर आए तीन एएसपी स्तर के भी अफसर शामिल है। गृह विभाग द्वारा बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। वैसे पदाधिकारी जिनके पदस्थापन स्थान पर अन्य पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया है, लेकिन उनका पदस्थापन नहीं हुआ है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया है। अजीत कुमार कुजूर को एसडीपीओ किरीबुरू, अनिमेष कुमार गुप्ता को डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर, मुकेश कुमार महतो को डीएसपी सीटीसी मुसाबनी, हिमांशु चंद्र मांझी को डीएसपी रेल जमशेदपुर बनाया गया है।
अनिमेष कुमार गुप्ता को डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर बनाए गये

7 thoughts on “अनिमेष कुमार गुप्ता को डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर बनाए गये”